*युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला*

खबरे शेयर करे :

भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्या के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हो प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था के प्रति रोष प्रकट करते हुए विभागीय मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। चकराता विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा भी देहरादून में प्रदेश में बिगड़ रही स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था के प्रति विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। जिसके समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा नगर के मुख्य चौक पर पुतला दहन किया और प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग करी। इस मौके पर पीसीसी बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मोहम्मद ताहिर, दीपक मंडेला, दीपक चंद, विजय चंद, गोपाल चंद्र, रवि अग्रवाल, शुभम भंडारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


    खबरे शेयर करे :