*”जिले में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़” पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; पढ़ें पूरी ख़बर..*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे बदमाश घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है, बता दें कि देर रात देहरादून जिले के मांडुवाला और भाऊवाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मांडुवाला में बदमाश ने की फायरिंग, फरार हुआ

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान मांडुवाला क्षेत्र में एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग की और बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया।

भाऊवाला में मुठभेड़, बदमाश घायल

इसके बाद थाना सेलाकुई क्षेत्र के भाऊवाला में पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। मौके से पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल और 315 बोर का देसी तमंचा बरामद किया।

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, पूछताछ जारी

घायल बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी के रूप में हुई है। लक्ष्मण सिंह रावत थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, नकबजनी और अनैतिक देह व्यापार जैसे 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी और एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में अस्पताल में जाकर घायल बदमाश से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर को सेलाकुई में हुई नकबजनी की घटना में भी लक्ष्मण सिंह की संलिप्तता सामने आई है।

सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग अभियान

एसएसपी अजय सिंह ने घटना के बाद सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सघन चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून देहात क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में दहशत

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और बदमाशों में डर का माहौल बना है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :