पूर्व विधायक की आवाज से छेड़छाड़ कर फर्जी ऑडियो वायरल करने का आरोप, साजिश के खिलाफ कोतवाली पहुंचे राजकुमार ठुकराल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने खिलाफ एक साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि उनके कार्यालय में चार साल पहले रिकॉर्ड की गई उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ कर एक फर्जी ऑडियो तैयार किया गया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें पूर्व मेयर मीना शर्मा के संदर्भ में उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है।

उनका कहना है कि यह सब उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी विकास सागर और उसके साथी ने बिना अनुमति उनके जनता दरबार के दौरान बातचीत को रिकॉर्ड किया था। बाद में इस रिकॉर्डिंग को एडिट कर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर फर्जी ऑडियो तैयार किया गया।

राजनीतिक साजिश का आरोप:

पूर्व विधायक ने बताया कि पहले भी इसी प्रकार की फर्जी ऑडियो का इस्तेमाल कर उनके चुनावी टिकट को प्रभावित किया गया था। इस बार भी उसी रणनीति के तहत उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग:

उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस फर्जी ऑडियो को वायरल करने में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

वायरल ऑडियो ने स्थानीय स्तर पर काफी हलचल मचाई है। पूर्व विधायक का कहना है कि इसे वायरल कर उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :