तीन दिन से लापता युवक का शव रेलवे पटरी के किनारे मिला।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रेक किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक तीन दिन से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को लालकुआं-हल्द्वानी के बीच रेलवे ट्रैक पर गौला बाईपास रोड आँवला चौकी गेट के समीप रेलवे ट्रेक के किनारे लोगों को एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और जायजा लिया।

मृतक की पहचान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दु निवासी 30 वर्षीय नीरज जोशी पुत्र मुरली मनोहर जोशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से घर से गायब था। मृतक के शरीर में जगह-जगह चोट है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन गिरकर होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल सकेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :