अंकित चौहान हत्याकांड में मास्टर माइंड विष कन्या को मिली जमानत।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी के चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में मास्टर माइंड विष कन्या माही उर्फ डॉली को जमानत के बाद जेल से छूट गई है। जबकि मामले में अन्य आरोपी अभी भी जेल में ही बंद हैं। माही पर अपने प्रेमी अंकित चौहान को सांप से डसवा कर मारने का आरोप है। पुलिस की ओर से साक्ष्य के रूप में पेश की गई सीसीटीवी फुटेज में दूसरे आरोपी तो नजर आए हैं, लेकिन माही फुटेज में नहीं दिखी।

बता दें कि रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव बीते साल 15 जुलाई 2023 को तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की जांच की।

मामले की जांच हुई तो इसमें माही उर्फ डॉली का नाम सामने आया। जब पुलिस ने माही की कॉल डिटेल खंगाली तो मामले की परतें खुलती चली गई। वह अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में माही का साथ उसके प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, हैदरगंज पीलीभीत यूपी निवासी नौकर राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने दिया था।

माही और उसके प्रेमी को रुद्रपुर पुलिस ने 23 जुलाई 2023 को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह सरेंडर के लिए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रही थी। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि माही  दो अगस्त को जमानत पर जेल से रिहा हुई।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :