तराई क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद और ग्रामीणों में दहशत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- तराई केंद्रीय और तराई पूर्वी वन प्रभाग में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथी लगातार जंगलों से निकलकर ग्रामीण इलाकों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

लालकुआं विधानसभा के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में टांडा जंगल से निकले जंगली हाथियों ने गंगापुर कब्डवाल गांव में कहर बरपाया। हाथियों ने गन्ने और गेहूं की फसलों को रौंद डाला। यही नहीं, एक हाथी ने ग्रामीण हेमेंद्र कब्डवाल के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और घर की चारदीवारी को तोड़ दिया।

ग्रामीण शाम को घरों में बंद

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के डर से वे शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसी सप्ताह हाथियों के झुंड ने गांव में नगर निगम की गौशाला की दीवार भी तोड़ दी थी।

(वन विभाग अधिकारी): “हमारी गश्ती टीम रात में गश्त कर रही है। हाथियों को जंगल में वापस भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, जंगल के किनारे खाई भी खोदी जा रही है।”

बर्बाद खेत और वन विभाग की गश्ती टीम:- ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग और अन्य उपायों की मांग की है ताकि हाथियों के इस आतंक से निजात मिल सके।

जंगली जानवरों और इंसानों के बीच इस संघर्ष की वजह लगातार घटते जंगल और बढ़ती आबादी मानी जा रही है। देखना होगा कि वन विभाग इस समस्या को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :