ऊधमसिंह नगर” संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका..

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गूलरभोज ढाई नंबर की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती घर से कुछ ही दूर आम के बगीचे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली परिवार जनों द्वारा तत्काल अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने उसकी एक सहेली और उसके भाई पर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस जांच में जुड़ गई है युवती का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सब को पुलिस ने परिवार को सौंप दिया कल देर शाम उसका संस्कार कर दिया गया।

वही गूलरभोक चौकी प्रभारी बसंत कुमार ने बताया की 18 वर्षीय अंजली पुत्री जितेंद्र दिनांक 18 दिसंबर दिन बुधवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर आम के बैग में संदिग्ध हालत में पड़े होने की परिजनों को सूचना मिली। इसके बाद घर के लोगों ने अंजलि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई आकाश का आरोप है कि उसकी बहन अंजलि को उसकी सहेली बुला कर ले गई थी, इसके बाद उसके सहेली के भाई ने मृतका के घर जाकर अंजलि का शव वाग में पड़ा है कहकर सूचना दी। आकाश ने बताया कि उसकी बहन की सहेली के परिजन दोनों सहेलियों को आपस में मिलने का विरोध करते थे, मृतका के भाई ने उसकी बहन के सहेली और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।

वही गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :