रुद्रपुर में होगा बड़ा खेला?? या फिर ठुकराल का बीजेपी को मिलेगा समर्थन??

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की सियासत में रुद्रपुर का घटनाक्रम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर निगम चुनाव के शुरुआत से एक सस्पेंस बना रखा है पहले ये सस्पेंस था क्या वह कांग्रेस से मेयर का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, और फिर दोनों भाइयों ने से कौन मेयर का चुनाव लड़ेगा और अब क्या वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपना समर्थन देंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, ये बात आज सभी को पता चल जाएगी, बड़ा सवाल है कि क्या ठुकराल बीजेपी का साथ देंगे या फिर सियासी समीकरणों में बड़ा खेला होगा।

राजकुमार ठुकराल: रुद्रपुर से बीजेपी विधायक रह चुके हैं जो अपनी बेबाक छवि और बगावती तेवरों के लिए जाने जाते हैं।

ठुकराल की राजनीतिक पृष्ठभूमि बीजेपी से जुड़ी रही है। पार्टी के भीतर उनके असंतोष को दूर करने की कोशिश हो रही है, अगर उनके असंतोष को शांत नहीं किया गया, तो वे निर्दलीय रास्ता अपनाकर स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

रुद्रपुर जैसे अहम विधानसभा क्षेत्र में ठुकराल का असंतोष बीजेपी के लिए 2027 के विधानसभा चुनावों में बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है, पार्टी को उनके जनाधार और क्षेत्र में पकड़ को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

रुद्रपुर में ठुकराल का अगला कदम राजनीति की दिशा तय करेगा। सियासी खेल में बीजेपी के लिए यह देखना अहम होगा कि ठुकराल साथ निभाते हैं या बड़ा खेला करते हैं। जानकारी के मुताबिक ठुकराल के समर्थक नहीं चाहते कि वह बीजेपी को समर्थन दें। अब देखना होगा कि इसमें क्या निकलकर सामने आता है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :