फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में” स्टंटबाज की बाइक सीज, इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। युवक स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक स्टंट कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा था। मामला संज्ञान में आने पर हरिद्वार की खड़खड़ी चौकी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करा दिया, खड़खड़ी क्षेत्र में युवक स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना चाहता था। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब साढ़े सात हजार फॉलोअर्स थे। शिकायत मिलने पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने युवक को बुलाया।

पुलिस कार्रवाई:

  • बाइक को सीज किया गया।
  • युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कराया गया।
  • युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

 

एसएसपी का बयान:

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, “युवाओं को सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। यह न केवल खुद के लिए खतरनाक है बल्कि अन्य युवाओं को भी गलत प्रेरणा देता है। ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी की जा रही है।”

पूर्व में भी हुआ मामला:

यह हरिद्वार में इस तरह का दूसरा मामला है। दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक युवक पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

पुलिस की अपील:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए खतरनाक हरकतें न करें। यदि ऐसे मामलों की सूचना मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :