*बड़ा हादसा” SUV गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत-2 लापता।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे अब एक और बड़ा हादसा हुआ है जहां जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मसू-पद्दर इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। छह यात्रियों को ले जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक सहित दो अन्य लोग लापता हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।

चश्मदीदों की जुबानी

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि खाई में गिरी गाड़ी तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से चार शवों को निकाला। एक वीडियो में बचाव दल को खाई में उतरते हुए देखा गया, अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्थानीय प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :