*”मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से फिर झलकी दर्दनाक घटनाएं” गला कटने से सब इंस्पेक्टर और युवक की मौत; जानें पूरा मामला*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मकर संक्रांति के मौके पर देशभर में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे का खतरनाक इस्तेमाल कई परिवारों के लिए मातम का कारण बन गया। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक पुलिस अधिकारी और पंजाब के अमृतसर में एक युवक की जान मांझे के चलते चली गई। इन घटनाओं ने प्रशासन और आम जनता के लिए गंभीर चेतावनी पैदा की है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ड्यूटी पर जा रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर दीपक पारधे की जान चाइनीज मांझे की वजह से चली गई। सुधाकर नगर इलाके में उनकी बाइक चलाते समय गले में मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस विभाग में इस घटना से गम और गुस्से का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। संभाजीनगर पुलिस ने 18 टीमें बनाकर चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

इसी तरह, पंजाब के अमृतसर में लोहड़ी के मौके पर 22 वर्षीय युवक पवनदीप सिंह की जान भी चाइनीज मांझे के कारण चली गई। घर से बाहर निकले पवनदीप की गर्दन में अजनाला इलाके में मांझा फंस गया। चोट इतनी गंभीर थी कि समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

मकर संक्रांति की खुशी हर किसी को प्यारी होती है, लेकिन चाइनीज मांझे की यह बेरुखी कई परिवारों के लिए जीवनभर का दर्द छोड़ जाती है। इस खतरे से बचने के लिए हमें सतर्क रहना होगा और ऐसे प्रतिबंधित मांझे का उपयोग पूरी तरह रोकना होगा।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :