“बालाजी धाम में मौत का साया: धर्मशाला के कमरे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के चार सदस्य पाए गए मृत”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए देहरादून के एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों के शव करौली जिले की एक धर्मशाला के कमरे में पाए गए।

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास एक धर्मशाला में मंगलवार को एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान देहरादून के रायपुर क्षेत्र के चकतुनवाला निवासी सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), बेटी नीलम (20) और बेटा नितिन (18) के रूप में हुई है।

देहरादून से राजस्थान दर्शन के लिए निकला यह परिवार चार दिन पहले घर से रवाना हुआ था। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के कमरे में चारों के शव संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार का बयान:

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि “मृतकों के घर पर ताला लगा हुआ है और परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है।”

शक जहरखुरानी गिरोह पर:

इस घटना को लेकर जहरखुरानी गिरोह पर भी शक किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राजस्थान पुलिस ने घटना की जानकारी उत्तराखंड पुलिस को दे दी है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है।

परिवार के चार सदस्यों की इस तरह संदिग्ध मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच जारी है और घटना के पीछे की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :