“भाजपा रोड शो में लापरवाही की गूंज: महिला कार्यकर्ता घायल, काफिला बेखबर आगे बढ़ा”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भाजपा रोड शो में हादसा हो गया जहां महिला कार्यकर्ता घायल हो गई, बता दें कि हरिद्वार के शिवालिक नगर में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के प्रचार में आयोजित रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं की एक थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी महिला कार्यकर्ता पूजा को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला घायल हो गई।

घटना का विवरण

यह हादसा टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुआ, जहां मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। महिला को टक्कर मारने के बाद गाड़ियों का काफिला आगे बढ़ गया। घायल महिला पूजा, जो भाजपा समर्थक हैं, मौके पर ही गिर पड़ीं। यह देख निर्दलीय कैंडिडेट अमर दीप सिंह उर्फ रॉबिन और उनके समर्थक दौड़कर महिला के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

महिला का बयान

अस्पताल में भर्ती पूजा ने भावुक होते हुए बताया, “गाड़ी ने मुझे टक्कर मार दी और टायर मेरे दोनों पैरों पर उतर गया। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। मैं उनके ही रोड शो में थी। मेरा बच्चा गोद में था। अगर उसे कुछ हो जाता तो…? अस्पताल में बिना पेमेंट के एक्स-रे भी नहीं कर रहे हैं।”

बीजेपी की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा अस्पताल पहुंचे और महिला का हालचाल लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक छोटा हादसा बताते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

अमर दीप सिंह का आरोप

निर्दलीय कैंडिडेट अमर दीप सिंह ने भाजपा पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला को टक्कर मारने के बाद गाड़ी नहीं रोकी गई, जो भाजपा के नेताओं की लापरवाह रवैये को दर्शाता है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके गले में भाजपा का पटका साफ देखा जा सकता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :