“उत्तरायणी मेले में थूक कांड का बवाल: मेले में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार, माहौल तनावपूर्ण”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तरायणी मेले में थूक कांड का वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है, बागेश्वर जिले के उत्तरायणी मेले में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें समुदाय विशेष के व्यापारी पर रोटी को थूककर पकाने का आरोप लगाया गया है।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दुकान पर काम कर रहे दुकानदार और अन्य कर्मियों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।

एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के (पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर):

“हमने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरी तरह से हालात पर नजर रख रही है।”

घटना के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक चले इस हंगामे को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत किया गया, बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि वे इस मामले में विरोध रैली निकालेंगे। इसके चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है, उत्तरायणी मेले में इस घटना से माहौल गर्म हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :