नगर निकाय चुनाव के दौरान बड़ा हादसा, बैनर उतारते वक्त हाई टेंशन लाइन से झुलसा युवक; मौके पर ही तोड़ा दम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड में आज निकाय चुनाव के मतदान हो रहे हैं वहीं इसी बीच देहरादून जिले के डोईवाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बैनर उतारते समय एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना डोईवाला के अपर जौलीग्रांट इलाके की है। दुर्गा चौक के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर 26 वर्षीय मनोज, जो अठुरवाला का रहने वाला था, एक दो मंजिला छत पर चढ़कर चुनावी बैनर उतार रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, हादसा इतना भयावह था कि हाई टेंशन लाइन से झुलसने के कारण मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मनोज की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में मनोज की शादी होने वाली थी। लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करता है। हाई टेंशन लाइन के पास ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन जागरूकता और सतर्कता की कमी इस तरह के हादसों को जन्म देती है।

मनोज की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना से एक बार फिर यह सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाही और असावधानी लोगों की जान लेती रहेगी?

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :