“सस्ते डॉलर का लालच, करोड़ों की ठगी! 3 पुलिसकर्मियों समेत 9 गिरफ्तार”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम पर ठगी और डकैती का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपियों ने एक व्यक्ति को सस्ते डॉलर दिलाने का झांसा देकर उसके पैसे लूट लिए।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पीड़ित यशपाल सिंह असवाल, जो कि ऋषिकेश निवासी और प्रॉपर्टी डीलर हैं, ने 2 फरवरी को प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात चमोली निवासी कुंदन नेगी से हुई थी, जिसने बताया कि उसके कुछ परिचितों के पास 20,000 डॉलर हैं, जिन्हें वे कम कीमत में बेचना चाहते हैं। इस तरह, 8 लाख रुपये में डॉलर का सौदा तय हुआ।

31 जनवरी को कुंदन नेगी के कहने पर यशपाल 7.50 लाख रुपये लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना से हुई। बातचीत के दौरान वहां दो लोग पहुंचे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इनमें से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में, इन फर्जी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को डराकर उसका बैग छीन लिया, जिसमें पैसे थे। मारपीट और धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया गया। हालांकि, जाते समय आरोपियों ने उसे 2.5 लाख रुपये लौटा दिए।

जांच और गिरफ्तारियां

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो और मास्टरमाइंड को रुड़की से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नकली डॉलर की गड्डियां बरामद की गईं, अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे 2.30 लाख रुपये नकद और 500 डॉलर बरामद किए गए हैं। इनमें केवल 4 डॉलर असली हैं, बाकी सभी नकली हैं। आरोपी स्कैन कर नकली डॉलर बनाते थे और लोगों को झांसे में लेते थे।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिसकर्मी: अब्दुल रहमान (IRB-II झाझरा, प्रेमनगर), सालम (IRB-II झाझरा, प्रेमनगर), इकरार (थाना प्रेमनगर, देहरादून)

अन्य आरोपी: राजकुमार, राजेश रावत, कुंदन सिंह नेगी, राजेश कुमार चौहान, हसीन उर्फ अन्ना

पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, और पुलिस अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :