ऊधम सिंह नगर” वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खैर की लकड़ी पकड़ी।

खबरे शेयर करे :

गदरपुर। लकड़ी तस्करी करने की सूचना के बाद वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर दो छोटा हाथी वाहन से संयुक्त टीम को 181 गिल्टे खैर लकड़ी के बरामद हुए। वन विभाग ने लकड़ी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा तथा पीपल पड़ाव रेंज के वनकर्मी तथा गदरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापे मारी कर दो छोटा हाथी वाहन से अवैध खैर लकड़ी तस्करी करने की सूचना मिली थी। जिस पर वन विभाग तथा गदरपुर पुलिस के संयुक्त टीम ने दोनों वाहनों में रखी खैर के 181 नग बरामद हुए। जिसमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश के थाना दादरी निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके दो अन्य साथी जाहिद उर्फ नन्हे तथा दूसरा शमशाद फरार होने में कामयाब हो गए। वन विभाग ने संबंधित धाराओ मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम में वन दरोगा सुरेंद्र सिंह तथा पान सिंह मेहता, पवन जोशी चौकी प्रभारी महतोष थाना गदरपुर समेत अन्य बनकर्मी तथा गदरपुर पुलिस मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :