अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल ने ज्ञापन राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज मे हुई घटना मे दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकरियो ने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूरतापूर्वक बलात्कार एवं हत्या में शामिल दोषियों को कठोरतम दंड की माॅग की है।
गौरतलब है कि 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर छात्रा का अस्पताल में ही बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई।यह एक जघन्य, दुःखद व देश को शर्मशार करने वाला अपराध है।
अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता है।
उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत संगठन के समस्त पदाधिकारी राष्ट्रपति से विनम्रतापूर्वक गुहार करते हैं कि देश की बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध में लिप्त दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाये जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो व यह दंड भविष्य के लिये एक नज़ीर बने।
ज्ञापन देने वालो मे कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट व शहर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे, दिगम्बर भोजक, प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुज कान्त अग्रवाल, प्रदेश सचिव संजय त्यागी, महामंत्री परविंदर नागपाल,जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट,केलाश बिष्ट,दिपक बिष्ट, घनश्याम कृष्ण रूबाली, दीपक जोशी, अजय डंगवाल, राजकुमार आंनद, उमेश राणा, दीपक मैहरा,शानू भाई,गौरव लव बक्सी, इकबाल हुसैन, ललित सुगडा, राजीव अग्रवाल,नगर अध्यक्ष मेघा जोशी, ज्योति अवस्थी,मंजू साह, काजल खत्री, बेबी गोयल, जिला प्रभारी योगिता बनौला आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :