काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने कुमाऊं में भ्रष्टाचार पर एक और बड़ा प्रहार किया है। अनुबंधित बसों को सुचारू करने के ऐवज में नौ हजार रूपये की रिश्वत ले रहे काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी तीन अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिये उससे काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी द्वारा नौ हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये शनिवार 17 अगस्त को अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है और पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :