संत प्रेमानंद महाराज जी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सुबह 2:00 बजे की जगह इतने बजे देंगे दर्शन।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ब्रज के प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद महाराज जी ने अपने भक्तों को दर्शन देने के समय में बदलाव किया है। अब वे रात 2:00 बजे की बजाय सुबह 4:00 बजे पदयात्रा शुरू करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे।

पहले महाराज जी अपनी कॉलोनी श्री कृष्ण शरणम से पैदल निकलकर एनआरआई ग्रीन, सुनरख मार्ग होते हुए केली कुंज तक जाते थे। लेकिन एनआरआई ग्रीन कॉलोनी द्वारा बैंड-बाजे और पटाखों के विरोध के चलते उन्होंने अब अपना मार्ग बदल दिया है।

नया मार्ग

अब महाराज जी श्री कृष्ण शरणम से गाड़ी द्वारा रमणरेती पुलिस चौकी तक जाते हैं, वहां से उतरकर पदयात्रा शुरू करते हैं और भक्तों को दर्शन देते हुए केली कुंज आश्रम तक पहुंचते हैं।

भक्तों में उत्साह

महाराज जी के दर्शन के लिए रात 11:00 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है। भक्त पूरी रात “राधा राधा” नाम संकीर्तन और सत्संग करते हैं। पहले जिस रास्ते से महाराज जी गुजरते थे, वहां भक्त रंगोली और रोशनी करते थे, लेकिन मार्ग बदलने के कारण अब वह स्थान सुनसान नजर आता है।

महाराज जी की पदयात्रा

सुबह 4:00 बजे जैसे ही महाराज जी पहुंचे, भक्तों ने जयकारों और भजनों से उनका स्वागत किया। महाराज जी ने रमणरेती पुलिस चौकी से केली कुंज तक पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन दिए।

भक्तों ने भाव विभोर होकर कहा—

“एक बार हमारे महाराज जी के दर्शन हो जाएं, तो हम अपने आप को धन्य महसूस करेंगे!”

संत प्रेमानंद महाराज जी के इस नए समय परिवर्तन से उनके भक्तों को अधिक सुविधा मिलेगी और वे पहले से अधिक उत्साह और श्रद्धा के साथ उनके दर्शन कर सकेंगे।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :