“दर्दनाक हादसा! पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, महिला का हाथ कटकर अलग”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि पति और दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के हैड़ाखान में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। चोरगलिया से सूर्यादेवी मंदिर दर्शन कर लौट रहा परिवार घर से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर था, लेकिन वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठी विमला देवी का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में उनके पति रेवाधर और दो बच्चों को भी चोटें आईं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

हादसे के बाद परिवार के लोग घबराए हुए थे। परिजनों ने कटे हुए हाथ को गाड़ी में रखा और तुरंत मदद के लिए अपने रिश्तेदारों को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पहाड़ी सड़कों पर अनियंत्रित वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है, यह हादसा इसकी गवाही दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी की वजह तलाश रही है। ड्राइविंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे भयावह हादसों से बचा जा सके।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :