Video” रुद्रपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली पीड़ित के जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर की है, जहां 20 वर्षीय अंकित सागर अपने घर से करीब 100 मीटर दूर जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे हाथ मिलाया। अचानक एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। पहली गोली अंकित को नहीं लगी, लेकिन दूसरी गोली उसकी बाईं जांघ में जा धंसी।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा, पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके बेटे पर तलवार से हमला किया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :