रुद्रपुर एसएसपी ऑफिस पर किच्छा पुलिस के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कई बड़े नेता हिरासत में।

खबरे शेयर करे :

साक्षी सक्सेना/ संवाददाता/ ख़बर पड़ताल 

रुद्रपुर: किच्छा पुलिस पर अमानवीय और बर्बर कृत्य के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकगण, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर आए। रिंग रोड, आवास विकास स्थित LIC ऑफिस के पास हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत रिंग रोड से SSP कार्यालय, रुद्रपुर तक पैदल मार्च निकाला गया।

यह प्रदर्शन कई घंटों तक चला और हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि विधायक तिलकराज बेहड़ ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा करने का मन बना लिया। धरने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सुमित्तर भुल्लर, विधायक आदेश चौहान, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और सिडकुल चौकी ले जाया गया।

इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा,

“हम यह दृढ़ता से स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता। इस अन्याय के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं और अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह संघर्ष केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक का है जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होने का साहस रखता है।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी से प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :