गुरुद्वारा साहिब के पास अनियंत्रित होकर ओवरलोड डंपर पलटा”, भजन सिंह की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बाजपुर के गांव मड़ैया हट्टू में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और खनन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। देखिए हमारी खास रिपोर्ट।

गांव मड़ैया हट्टू स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास शुक्रवार सुबह एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। उपखनिज से भरा एक ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार में गुरुद्वारे के पास पहुंचा और अचानक पलट गया। उसी समय 55 वर्षीय भजन सिंह गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश, वह डंपर की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोग तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव की सड़कों पर दिन-रात खनन वाहनों की आवाजाही होती रहती है, जिससे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है।

फिलहाल, प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक प्रशासन ऐसे हादसों के बाद ही जागेगा?

तो ये थी बाजपुर से हमारे संवाददाता की खास रिपोर्ट। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :