*रुद्रपुर” पिता पर ब्लेड से जानलेवा” सुहाग को नुकसान पहुंचाने वाले बेटे के खिलाफ मां ने दी तहरीर।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा में पिता पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाला बेटा नाबालिग निकला। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जुवेनाइल न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

घटना का विवरण:

रविवार देर शाम वार्ड 11 संजयनगर खेड़ा निवासी अशोक कुमार राय पर उनके 16 वर्षीय बेटे ने अचानक तीन बार ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी आधे घंटे तक हंगामा करता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विवाद की वजह:

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के लिए रुपये मांग रहा था। जब पिता अशोक कुमार ने उसे रुपये देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद बेटे ने ब्लेड से हमला कर दिया।

मां ने दी पुलिस को तहरीर:

आरोपी की मां सुजाता राय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पति और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और जुवेनाइल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नाबालिग होने के कारण मामले की सुनवाई जुवेनाइल न्यायालय में की जाएगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :