*”होली और जुमे की नमाज एक दिन, उत्तराखंड के ये SSP बोले:- “जिन्हें रंगों से परहेज, वे घर में पढ़ें नमाज!”*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- इस साल 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली और रमज़ान के पवित्र महीने की जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को रंगों से दिक्कत है, वे अपने घर पर ही नमाज अदा करें। वहीं, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने भी सभी थानों को निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी तरह की शांति व्यवस्था न बिगड़े।

इसके अलावा, देहरादून पुलिस ने भी मुस्लिम संगठनों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और यदि संभव हो तो नमाज का समय 15 से 20 मिनट आगे-पीछे कर लें।

रईस कासमी, मुफ्ती:

“हमारी कौम का हिंदू समुदाय से कोई टकराव नहीं है। वे अपना त्योहार मनाएं और हम अपनी इबादत करेंगे। मस्जिदों में समय में थोड़ा फेरबदल भी किया जा सकता है।”

होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस भी अलर्ट पर है। एसएसपी अजय सिंह ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून:– होली के त्योहार को लेकर दून पुलिस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है. होली के दिन कानून व्यवस्था न बिगड़े, उसके लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि मुस्लिम संगठनों के साथ बैठक की जाए और बैठक में सभी को बता दिया जाए कि अगर किसी भी व्यक्ति को रंगों से दिक्कत है तो वो कृपया घर पर ही बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं. साथ ही सभी मस्जिदों के मौलवियों से बैठक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन और समाज के वरिष्ठ लोग मिलकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह त्योहार और इबादत का दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :