*चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद जश्न में डूबे भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद जश्न में डूबे भारतीय क्रिकेट जगत में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध हैदराबादी खिलाड़ी सैयद आबिद अली का अमेरिका में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान

सैयद आबिद अली ने 1967-68 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। ब्रिसबेन में खेले गए इस मैच में उन्होंने 55 रन देकर 6 विकेट झटके, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले और 47 विकेट लिए। उनकी गिनती भारत के बेहतरीन फील्डरों में की जाती थी, और विकेटों के बीच उनकी तेज दौड़ भी खास पहचान थी, 1971 में ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जब उन्होंने विजयी रन बनाए थे।

‘चिच्चा’ के नाम से थे मशहूर

हैदराबाद के इस क्रिकेटर को ‘चिच्चा’ के नाम से भी जाना जाता था। बचपन में वह फतेह मैदान (अब लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम) में घंटों अभ्यास किया करते थे। वह मालदीव और यूएई की क्रिकेट टीमों के अलावा आंध्र रणजी टीम के कोच भी रहे, भारतीय क्रिकेट ने आज एक अनमोल रत्न खो दिया, जिसकी यादें हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :