*उधमसिंहनगर में खूनी होली: मामूली विवाद में होली के बाद नहाने गए युवक को गोलियों से भूना, आरोपी फरार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में होली के त्योहार के अगले दिन एक दर्दनाक वारदात सामने आई। नहाने के दौरान हुए विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। गोली लगने से घायल युवक की मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

“यहाँ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के बेरिया दौलत गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब गुरदीप सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ गुलरभोज डैम पर नहाने गया था। वहीं पर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया, जो बाद में उसकी हत्या का कारण बना।

मृतक गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह, अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ नहर वाली सड़क से कार में जा रहा था, तभी हर्षित बोहरा अपने तीन साथियों—गगन, रविंद्र उर्फ बिल्लो और सौरभ बाबा के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। जैसे ही गुरदीप कार से बाहर निकला, हर्षित बोहरा ने उस पर सीने में गोली चला दी।

हमले के दौरान आरोपियों ने मृतक के मौसी के बेटे जगरूप सिंह पर भी तमंचा तान दिया, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। गोली लगते ही परिजन घायल गुरदीप को काशीपुर के वीआर अस्पताल ले गए, फिर रुद्रपुर के चीमा अस्पताल और बाद में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही गुरदीप ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी हर्षित बोहरा समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

“होली जैसे रंगों के त्योहार के बाद इस तरह की हिंसा समाज के लिए बेहद दुखद है। क्या त्योहारों के दौरान संयम और समझदारी रखना अब असंभव हो गया है? यह सोचने की जरूरत है।”


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :