उत्तराखंड में जली हुई कार” अंदर महिला का कंकाल बरामद, जांच में जुटी पुलिस; कौन चला रहा था कार??

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चमोली के भविष्यबद्री रोड पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक जली हुई कार मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार के अंदर एक महिला का जला हुआ कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने दी, जिन्हें सड़क किनारे खड़ी जली हुई कार दिखी। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो कार के अंदर एक कंकाल मिला। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंचा, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर एंगल से इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है जो यह पता लगाने में जुटी हैं कि कार में आग कैसे लगी और घटना के समय कार कौन चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, कार चलाने वाला व्यक्ति फिलहाल फरार है, ये मामला कई सवाल खड़े करता है—क्या यह दुर्घटना थी या किसी साजिश का हिस्सा? क्या महिला को पहले मारा गया था या उसकी मौत कार में आग लगने से हुई? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच पर निर्भर हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :