मिठाई की दुकानों में छापा, चूहों के खाए समोसे और कॉक्रोज़ वाले रसगुल्ले देख उड़ गए होश।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित तीन मिठाई की दुकानों पर छापेमारी के दौरान ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब इन दुकानों का निरीक्षण किया तो वहां चूहों के खाए समोसे ट्रे में सजे मिले और रसगुल्लों पर कॉक्रोज़ मंडराते नजर आए।

दुकानों के भीतर गंदगी का आलम ऐसा था कि अधिकारी खुद हैरान रह गए। वहीं, मिठाइयों के आसपास साफ-सफाई न होने के चलते तीनों दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, नगर आयुक्त ऋचा सिंह को मिली शिकायत के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायसवाल स्वीट्स समेत तीन दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मिठाइयां, जलेबियां और समोसे खुले फुटपाथ पर सजे मिले। दुकानदारों पर पाँच-पाँच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

इतना ही नहीं, नगर आयुक्त ने जब मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी ही बनाई मिठाई खाकर दिखाएं। लेकिन कई बार कहने पर भी कोई भी दुकानदार मिठाई खाने को तैयार नहीं हुआ, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि तीनों दुकानों से रसगुल्ले और बूंदी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ये दुकानें तभी खुलेंगी जब नगर निगम से एनओसी मिल जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाकर नालियों की सफाई भी करवाई गई। मिठाई विक्रेताओं द्वारा नालियों पर रखे गए पटाल हटवा दिए गए ताकि नियमित सफाई संभव हो सके, गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एमबी इंटर कॉलेज के पास एक समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कर्मचारी बड़े डेग में पैरों से आलू धोता नजर आया था। उस दुकान को भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 दिनों के लिए बंद कर दिया था।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :