*स्मार्ट मीटर बना ‘सुपर मीटर’ एक महीने की बिजली, बिल आया 46 लाख; उपभोक्ता के उड़े होश।*

खबरे शेयर करे :

खबर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां ऊर्जा निगम ने एक उपभोक्ता को महज एक महीने के अंदर 46 लाख 60 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया। इस बिल को देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए और ऊर्जा निगम के अधिकारी भी सकते में आ गए।

ये अनोखा मामला हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43, अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर का है। जोशी जी के घर पर करीब एक महीना पहले ही स्मार्ट मीटर लगाया गया था। लेकिन जब कुछ दिन पहले उनका ऑनलाइन बिजली बिल आया, तो उसमें 46 लाख 60 हजार से भी ज्यादा की राशि दर्ज थी।

हंसा दत्त जोशी ने इस बिल की शिकायत तुरंत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की। पहले उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय भेजा गया, फिर वहां से हीरानगर कार्यालय रिफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने जानकारी दी कि 24 मार्च को उपभोक्ता का पुराना मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। पुराने मीटर की एलईडी खराब होने की वजह से रीडिंग में गड़बड़ी हुई है।

ऊर्जा निगम की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो मीटर लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपभोक्ता के मीटर को दोबारा चेक किया गया, जिसमें सही रीडिंग के अनुसार लगभग ₹400 का बिल आया है। उपभोक्ता को अब वही न्यूनतम बिल जमा करने के लिए कहा गया है।

एक ओर जहां स्मार्ट मीटरों को पारदर्शिता के लिए लगाया जा रहा है, वहीं इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियां उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल रही हैं। अब देखना होगा कि ऊर्जा निगम इस लापरवाही से क्या सबक लेता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :