*दिल्ली से लौटा था घर, परिजनों ने भैंस की जंजीर से बांधकर घर से निकाला; थाने पहुंचा।*

खबरे शेयर करे :

खबर पड़ताल ब्यूरो:- पति को भैंस की जंजीर से बांधकर घर से निकाला, जंजीरों में जकड़ा पीड़ित थाने पहुंचा; थाने में आरी मंगवाकर ताले काटे गए, पत्नी, मां और बेटे पर केस दर्ज।

कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को उसके ही घरवालों ने जानवरों की तरह बांध दिया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के छछोनापुर गांव में रहने वाले बृजेश कुमार को उसकी पत्नी, मां और बेटे ने मिलकर भैंस बांधने वाली जंजीर से जकड़ दिया और घर से बाहर फेंक दिया।

बृजेश कुमार दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और 12 अप्रैल को अपने गांव लौटा था। घर लौटने के बाद किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी मां, पत्नी और बेटे ने पहले उसे पीटा, फिर उसके हाथ-पैर में भैंस की जंजीर डालकर ताला जड़ दिया और उसे घर के बाहर फेंक दिया।

जंजीरों में जकड़कर थाने पहुंचा पीड़ित

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उसे उठाया और किसी तरह थाने तक पहुंचाया। थाने में जंजीरों में जकड़ा व्यक्ति देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पुलिस ने तत्काल एक आरी वाले को बुलाकर ताला कटवाया और पीड़ित को बंधन मुक्त कराया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

बृजेश कुमार की शिकायत पर विशुनगढ़ पुलिस ने उसकी पत्नी, मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :