हिंदू युवक संग जा रही मुस्लिम युवती से मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। खालापार थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक मुस्लिम युवती और उसके साथ जा रहे हिंदू युवक से मारपीट की। इस दौरान युवती का बुर्का फाड़ा गया और उसकी चोटी खींची गई। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है।

घटना खालापार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, इस्लामइलपुर थानाभवन शामली निवासी युवक सचिन सैनी और मुजफ्फरनगर की युवती, जो स्माइल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह फील्ड पर निकले थे। इसी दौरान दर्जी वाली गली में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक और अधेड़ लोग युवती के साथ बदसलूकी करते हुए उसका बुर्का फाड़ते हैं और बाल खींचते हैं। ये वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

(थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान):

“हमने वीडियो के आधार पर तत्परता दिखाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके नाम सरताज, शादाब, उमर, अर्श, शोएब और शमी हैं, जो सभी दर्जी वाली गली, खालापार के निवासी हैं। सोमवार को इनका चालान कर जेल भेजा गया।”

फिलहाल पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह घटना न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि समाज के लिए चिंता का विषय भी है। पुलिस की सक्रियता से मामले में तेजी से कार्रवाई की गई, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आखिर समाज में ऐसी घटनाएं कब तक होती रहेंगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :