उत्तराखंड में अपर सचिव और दारोगा की नोकझोंक का वीडियो वायरल, दारोगा लाइन हाजिर।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड की नौकरशाही एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें शासन के एक अपर सचिव और एक पुलिस दारोगा के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

वीडियो उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पास स्थित राज्य स्तरीय अनुसंधान और वित्त प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर सरकारी जमीन से एक रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शासन के अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान और झाझरा पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा हर्ष अरोड़ा के बीच कहासुनी हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान, दारोगा पर सरकारी जमीन से रास्ता खुलवाने की कोशिश कर रहे लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दारोगा भी पलटवार करते हुए सचिव पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते नजर आते हैं।

वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर दिया है।

इस बीच, सरकारी जमीन से रास्ता खुलवाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस जमीन से रास्ता निकाले जाने की मांग की जा रही थी और इस संबंध में जिलाधिकारी को भी आवेदन दिए गए थे।

फिलहाल इस मामले ने उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था पर फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या रुख अपनाया जाता है और क्या किसी अन्य अधिकारी पर भी कार्रवाई होती है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :