रुद्रपुर: डीएम और नगर आयुक्त ने रुद्रपुर में रचा इतिहास, हर ओर हो रही प्रशंसा

खबरे शेयर करे :

उधम सिंह नगर: रुद्रपुर शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नगर निगम के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से जिलाधिकारी उदय राज को नगर निगम का प्रशासक नियुक्त होने के बाद जिन्होंने नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के साथ मिलकर शहर में स्वच्छता अभियान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

सालों से रुद्रपुर के लिए सिरदर्द बने कूड़े के पहाड़ समेत कई अन्य कूड़े के ढेरों को मात्र कुछ ही महीनों में हटा दिया गया है। डीएम उदय राज और नगर आयुक्त दुर्गापाल की जोड़ी ने इस कार्य को इतनी तेजी और कुशलता से अंजाम दिया कि पूरे शहर में उनकी जमकर सराहना हो रही है।

शहर के कुछ क्षेत्रों में जो कूड़े के ढेर लंबे समय से एक मुसीबत बने हुए थे, उन्हें न केवल साफ कर दिया गया, बल्कि उन स्थानों पर अब आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही इन इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और चेतावनी पट्ट भी लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि कूड़ा डालने पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

शहरवासियों ने प्रशासन की इस पहल का जोरदार स्वागत किया है और इन प्रयासों के लिए डीएम और नगर आयुक्त की खुले दिल से तारीफ की जा रही है। शहर की सफाई और सुंदरीकरण के लिए किए गए इन कार्यों ने रुद्रपुर को स्वच्छता की ओर एक नई दिशा दी है, जिससे नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :