उत्तराखंड परिवहन निगम को सीएम धामी ने 100 नई बसें खरीदने और 100 बसों के अनुबंध को दी मंजूरी….

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी परिवहन चालक को बड़ी राहत दी है, बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली में बस संचालन में हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद और 100 अनुबंधित बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह कदम दिल्ली में बीएस-4 या उससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री बंद होने के बाद उत्पन्न हुई चुनौती का समाधान करने के लिए उठाया गया है. नई बसों के आने से दिल्ली मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की सेवाओं में सुधार की उम्मीद है.

 

दिल्ली में बीएस-4 या उससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री पर रोक ने उत्तराखंड परिवहन निगम को गंभीर संकट में डाल दिया है. वर्तमान में निगम के पास पर्याप्त संख्या में बीएस-6 मानक की बसें नहीं हैं, जिससे दिल्ली के लिए बस संचालन बाधित हो रहा है. निगम की पुरानी बसें, जो बीएस-4 मानक या उससे नीचे के स्तर की हैं, अब दिल्ली नहीं जा सकतीं. इस स्थिति में निगम को अपनी सेवाएं जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

 

दिल्ली में बस संचालन को लेकर आई दिक्कतों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लेते हुए परिवहन सचिव को 100 नई बसों को खरीदने के प्रस्ताव पर मंजूरी देने के साथ ही 100 अनुबंधित बसों को भी अनुमति दे दी है. साथ ही इस दिशा में तेजी से कार्य करने के भी सीएम ने निर्देश दिए हैं. दरअसल, परिवहन निगम के पास BS-6 की बसों की संख्या काफी कम है. जबकि BS-4 और पुराने मॉडल की डीजल बसों की संख्या काफी अधिक है. इसके चलते दिल्ली रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है.

 

कुछ महीने पहले परिवहन निगम की बोर्ड बैठक के दौरान नई मॉडल की 100 डीजल और 75 सीएनजी की बसें खरीदने पर मंजूरी बनी थी. इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था. लेकिन अभी भी ये प्रस्ताव शासन में पेंडिंग पड़ा हुआ है. जिसके चलते बीते दिन सीएस ने परिवहन विभाग की बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे. लेकिन अब मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद परिवहन निगम 100 नई बसें खरीदने जा रहा है साथ ही 100 बसे अनुबंधित करने की कवायद में जुट गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :