पत्नी की मौत के सदमे मे पति ने गवाई जान।।।।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर उन्हें ताउम्र निभाने वाले उदाहरण कभी-कभी ही दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक मामला मुखानी थानाक्षेत्र में सामने आया है। हिम्मतपुर मल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय माधवी सुयाल ने सड़क हादसे में घायल होने के बाद 22 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह दिया था।इसके बाद उनके पति 65 वर्षीय पूरन चंद्र सुयाल को ऐसा सदमा लगा कि वह बर्दाश्त ही नहीं कर पाए। पत्नी की मौत के पांचवें दिन मंगलवार की सुबह बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन से एक दिन पहले माधवी सुयाल अपने भाई को राखी देकर बेटे के साथ वापस लौट रही थीं।
रास्ते में चक्कर आने की वजह से वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 22 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद से मानों उनके पति पूरन चंद्र सुयाल के जीवन ही खत्म सा हो गया। उनके बेटे मोहन चंद्र सुयाल ने बताया कि पिता अक्सर बीमार रहते हैं।
मां के देहांत के बाद पिता ने खाना-पीना भी बहुत कम कर दिया था। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। इसके बाद चित्रशिला घाट पर दाह संस्कार किया गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :