ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उदघाटन

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उदघाटन

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प के फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री क्लब के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति मेमोरियल 9ए साइट फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला व समाजसेवी संजय ठुकराल ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उदघाटन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि खेलों की जीवन में अहम भूमिका है। खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी सहायक है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ होता है वहीं खेलों से जीवन में अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके युवा अब भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान उद्घाटन मैच में भोला फुटबाल क्लब रुद्रपुर ने शक्तिफार्म को 2-1 से हराया।इस दौरान कार्यक्रम का संचालक तापस विश्वास, संजीव गुप्ता,मनोज गुप्ता,केरु मण्डल रामकुमार गुप्ता, अशोक रस्तोगी, आदेश गंगवार गुप्ता, ललित बिष्ट, गौरव शुक्ला, सनी जौहरी, तापस विश्वास,विपिन राजपूत, गौरव शुक्ला, सनी जोहरी, आदेश गंगवार, संजीव शाह, चंदन यादव, हर्षित ,रोहित, सचिन, रोहन सिंह, कारण, सुशील यादव ,अर्जुन यादव, अमन ,मुकेश विश्वास, बंटी कोली,ललित बिष्ट आदि लोग शामिल थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :