

हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम रांघढ़वाला में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे सन्नी की नुकीले हथियार से सीने पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था, जो मंगलवार रात खूनखराबे में बदल गया। तीन बच्चों के पिता सन्नी की मौके पर ही मौत…



