

उत्तराखंड: खाई में गिरी बाइक, किशोर व युवक की दर्दनाक मौत टिहरी। दीनगांव मुखेम मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवाओं की जान चली गई। ओनालगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बालकृष्ण (19) पुत्र गोविंद सिंह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमौली और विपिन (17) पुत्र अजय पोखरियाल निवास…



