

अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए प्रदेश भर से 13 महिलाओं का चयन किया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार चार सितंबर को दिया जाएगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार क…



