

देहरादून। एनईपी के तहत विद्यालयी शिक्षा के लिए पाठ्यचर्या की रूपरेखा को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत स्कूलों में अब 240 दिन कक्षाएं चलेंगी। जबकि परीक्षा के लिए 20 कार्यदिवस तय किए गए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने इसे मंजूरी दी है। इसके तहत हर सप्ताह 32 घंटे का शैक्षणिक दिवस आवंटित किया गया है। सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं बस्ता रहित दिवस…



