

काशीपुर: बेलजूडी स्थित ढेला नदी पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन पुत्र अथर सिंह (मूल निवासी ग्राम आजमपुर, थाना नूरपुर, जनपद बिजनौर) के रूप में हुई है। सचिन वर्तमान में काशीपुर के मोहल्ला लहौरियान में अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ…



