

रामनगर में हादसा:उत्तरप्रदेश के SDM की कार दुर्घटनग्रस्त, अधिकारी और पत्नी घायल। रामनगर (नैनीताल)- नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यूपी संभल के SDM विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी इनोवा कार UP61BQ1253 सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई।



