

देहरादून। जनपद के त्यूनी क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। मिली जानकारी के अनुसार, शबीना पुत्री यासीन, निवासी बंखवाड़, मोरी (उत्तरकाशी), आज सुबह लगभग 8 बजे अपने गांव लौट रही थ…



