

रुड़की (हरिद्वार): हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से लापता होटल कारोबारी के बेटे के किडनैपिंग केस का पुलिस ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक फिरौती के लिए अगवा किए गए 20 वर्षीय अनवर की उसी दिन हत्या कर दी गई थी और शव को गंगनहर में फेंक दिया गया। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल शव की तलाश गंगनहर में सर्च ऑपरेशन के ज़रिए की जा रही ह…



