

देहरादून: उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में काम कर रहे उपनल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। अब उन्हें 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में उनके खाते खुलवाए जा रहे हैं, जहां से वे कई अन्य सुविधाएं भी पा सकेंगे। जानकारी के अनुसार, उपनल और पीएनबी के बीच पिछले साल सितंबर में अनुबंध हुआ था। इस अनुबंध के तहत उपनल…



