

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार जब प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों से मिलने आ रहे हैं, तो सिर्फ मुलाकातें ही नहीं, व्यवस्थाओं में भी एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक जाने के लिए पहली बार एक नया गेट और नया मार्ग खोला गया है, जिससे अब वीवीआईपी आवाजाही और भी सहज हो सकेगी। अब तक एयरपोर्ट टर्मिनल से होकर, पास बनवाकर और लंबी सुरक्षा प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद…



