

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग के लिए समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 25 और 26 सितंबर को आयोग के मुख्य भवन में आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक हिंदी संरचना की परीक्षा आयोजित होगी। 26 सितंबर को सुबह…



