

स्कूल में घुसा जंगली सुअर छात्रा और दो शिक्षक घायल शक्तिफार्म, गोविंदनगर स्थित निजी विद्यालय में गुरुवार सुबह जंगली सुअर घुस गया। हमले में छात्रा, एक अध्यापक और एक अध्यापिका घायल हो गए। एसएसएस लोकमणि शर्मा एजुकेशन स्कूल में गुरुवार सुबह कक्षा चल रही थी। करीब 8:30 बजे एक जंगली सुअर कक्षा कक्ष में घुस गया और आठवीं की छात्रा पूजा विश्वास पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के पैरों में गंभीर चोट…



